दक्षिण भारत के चाय उत्पादन में भारी कमी, पूर्वी भारत में ठीक-ठाक रहा उत्पादन - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 7, 2018

दक्षिण भारत के चाय उत्पादन में भारी कमी, पूर्वी भारत में ठीक-ठाक रहा उत्पादन


South India tea production down , east India tea production up news in hindi



कोलकाता। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष के अगस्त माह में दक्षिण भारत के चाय उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि गत वर्ष अगस्त माह के दौरान दक्षिण भारत के तमिलनाडु केरल और कर्नाटक राज्य में चाय का उत्पादन 201.6 लाख किलोग्राम हुआ था जबकि इस वर्ष की समान अवधि में चाय का उत्पादन 117.1  लाख किलोग्राम हुआ है। टी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगस्त माह में भारत का कुल चाय उत्पादन 17.65 करोड़ किलोग्राम रहा जो कि गत वर्ष की समान अवधि में करीब 16.62 करोड़ किलोग्राम था।
टी बोर्ड ऑफ इंडिया के अनुसार अगस्त में छोटे उत्पादकों का योगदान 799.4 लाख किलोग्राम रहा।
वहीं पूर्वी भारत में इस साल अगस्त में चाय के उत्पादन में इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल में चाय का उत्पादन इस साल अगस्त में 5.18 करोड़ किलोग्राम हुआ। जबकि गत वर्ष की समान अवधि में 4.96 करोड़ किलोग्राम हुआ था।
पूर्वी भारत के असम में 10.86 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ जबकि गत वर्ष की समान अवधि  में राज्य में 10.26 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad