ट्विटर ने विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 14, 2018

ट्विटर ने विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की




नई दिल्ली । ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर 1 अक्टूबर से 12 दिसंबर 2018 के बीच, विधानसभा चुनाव 2018 से जुड़े 70 लाख से अधिक ट्वीट्स देखे। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर परदे के पीछे की राजनीतिक सरगर्मियों तक राजनीतिक दलों और नागरिकों के लिए सभी दिलचस्प चुनावी मुद्दों को पेश करते हुए  ट्विटर ने भारतीय नागरिकों को छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2018 पर नजर रखने के लिए बिल्कुल सामने वाली सीट दी। 
भारतीय राज्यों में पूरे चुनावी अभियान के दौरान, राजनेताओं और राजनीतिक दलों ने अपने राज्यों और समस्त भारत में लोगों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए ट्विटर का उपयोग किया। नीतियों के संदर्भ में पार्टियों के आधिकारिक पक्षों व घोषणाओं और प्रमुख सामाजिक मुद्दों ने पिछले दो महीनो में टॉप-ट्वीट क्षणों के लिए भूमिका तैयार की। 
प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य की राजनीतिक आवाजों के अलावा, ट्विटर पर भारतीयों ने राज्य चुनावों के हलचल भरे माहौल में जमीनी स्तर पर इस गतिशील बातचीत में भाग लिया। 1 अक्टूबर से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था सबसे अधिक चुनाव-संबंधित चर्चित विषय के रूप में उभरा।
चुनावों में, वसुंधरा राजे सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली राजनीतिक उम्मीदवार के रूप में उभरी। विभिन्न राज्यों के भीतर क्रमश: छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह सबसे अधिक उल्लेखित उम्मीदवार थे, शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में सबसे अधिक उल्लेखित उम्मीदवार थे, वसुंधराराजे राजस्थान में सबसे अधिक उल्लेखित उम्मीदवार थीं और केटी राम राव तेलंगाना में सबसे अधिक उल्लेखित उम्मीदवार थे।
चुनावी मुद्दों के समय व्यापक बातचीत को चलाने में राजनीतिक टिप्पणीकारों (कमेंटेटर्स) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, रुबिका लियाकत ट्विटर पर असेंबली इलेक्शंस 2018 वार्ता के लिए टॉप-मेंशन्डन टिप्पणीकार के रूप में रहीं।
ट्विटर पर बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के सभी आधिकारिक अकाउंट्स में से बीजेपी4राजस्थान सर्वाधिक हिस्से दारी रही और ट्विटर पर आईएनसी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) के आधिकारिक अकाउंट्स पर आईएनसीएमपी में की सर्वाधिक हिस्सेदारी देखी गई।
ट्विटर इंडिया में पब्लिक पॉलिसी एवं सरकार की प्रमुख महिमा कौल कहती हैं, ‘‘ट्विटर वह स्थान है, जहां राजनीतिक संवाद होते हैं और जहां आप सार्वजनिक संवादों के हर पक्ष को देख सकते हैं। हम सार्वजनिक वार्तालाप के माध्यम से सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और चुनाव वार्तालाप करने के लिए सभी को एक सुरक्षित और स्वस्थ मंच मुहैया कराने में गर्व महसूस करते हैं। राज्य चुनावों से संबंधित 70 लाख से अधिक ट्विट्स के साथ, ये ट्विटर पर अब तक के सबसे ज्यादा ट्वीट वाले भारतीय राज्य चुनावों में से एक था। हमने स्थानीय भाषा की सामग्री में भी वृद्धि देखी है। इन जीवंत संवादों को सशक्त बनाने में हम गौरवान्वित महसूस करते हैं।
विधानसभा चुनाव 2018 के हिस्से के रूप में, ट्विटर ने लोगों को सही अपडेट प्रदान करने के लिए, मतदाताओं को सबसे महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दों पर राजनेताओं से जोडऩे और उनकी आवाज सुनने के लिए कई पहले कीं। एक कस्टमाइज इमोजी के अलावा, ट्विटर ने चुनाव वाले राज्यों में राजनीतिक दलों के साथ क्षमता निर्माण कार्यशालाएं भी आयोजित की, ताकि सर्वोत्तम प्रथाएं, खातों की सुरक्षा और रिपोर्टिंग टूल साझा किए जा सकें। इन कार्यशालाओं में पार्टी के प्रमुख नेताओं, आईटी सेल के सदस्यों सोशल मीडिया के दिग्गजों ने भाग लिया था।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad