दो म्युच्युअल फंड स्कीम्स लॉन्च करने के लिए यस बैंक को मिली सेबी की मंजूरी - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 5, 2018

दो म्युच्युअल फंड स्कीम्स लॉन्च करने के लिए यस बैंक को मिली सेबी की मंजूरी



YES Asset Management receives approval to launch two mutual fund  schemes


मुंबई। यस बैंक लि. ने सूचित किया है कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी यस असेट मैनेजमेंट (इंडिया) लि. को  दो म्युच्युअल फंड स्कीम यस लिक्विड फंड तथा
यस अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड को लॉन्च करने के लिए  सेबी से अंतिम मंजूरी प्राप्त हो गई है। इस मंजूरी से यस बैंक म्यूचल फंड बिजनेस की शुरुआत करने जा रहा है। एक स्पॉन्सर के तौर पर यस बैंक को रिजर्व बैंक इंडिया की तरफ से पहले से ही मंजूरी मिल चुकी है और अब सेबी से मिली मंजूरी के बाद यस बैंक का म्युच्युअल फंड बिजनेस में शुरुआत करना पुख्ता हो गया है। गौरतलब है कि यस बैंक देश का चौथा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है और इसकी उपस्थिति देश के सभी 29 राज्यों के साथ 7 केंद्र शासित प्रदेशों में भी है। यस बैंक का मुख्यालय मुंबई स्थित लोअर परेल में है। गौरतलब है कि हाल ही में आरबीआई द्वारा कंपनी के प्रबंध निदेशक राणा कपूर का कार्यकाल नहीं बढ़ाने के कारण कंपनी के शेयर में 50% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। हाल ही में कंपनी ने ₹147 का न्यूनतम स्तर छुआ था। ऐसे में यस बैंक द्वारा म्यूचल फंड बिजनेस की शुरुआत करना कंपनी के लिए सकारात्मक है और इसका आने वाले दिनों में कंपनी के कारोबार पर अच्छा प्रभाव पड़ने की संभावना है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad