लैंड रोवर ने 69.99 लाख रुपए से नई डिफेंडर की बुकिंग्‍स शुरु की - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 28, 2020

लैंड रोवर ने 69.99 लाख रुपए से नई डिफेंडर की बुकिंग्‍स शुरु की



Land Rover New defender Booking




 मुंबई,  जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने  घोषणा की है कि कंपनी ने भारत में नए लैंड रोवर डिफेंडर की बुकिंग शुरु कर दी है। 400 एनएम के टॉर्क के साथ 2.0 लीटर, 221 किलोवॉट (300 पीएस) पेट्रोल पॉवरट्रेन द्वारा पॉवर्ड नई डिफेंडर एक कम्‍प्‍लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) के तौर पर  दो अलग बॉडी स्टाइल्स में उपलब्ध होगी – एलिगेंट 90 (3 दरवाज़ों वाली) और वर्सेटाइल 110(5 दरवाज़ों वाली) और इसकी शुरुआती कीमत 69.99 लाख रुपए (एक्स-शोरुम इंडिया) रखी गई है।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआईएल) के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा:  “नई डिफेंडर ने अपनी समृद्ध वंशावली को एक आधुनिक 21वीं सदी के पैकेज में अपनाया है जो इसे ऑफ रोड और ऑन रोड के लिए बेहद सक्षम बनाता है। भारत में इस आइकॉन के प्रवेश के साथ, हम अपने ग्राहकों को लैंड रोवर पोर्टफोलियो में सबसे सक्षम और ज़्यादा समय तक चलने वाले प्रॉडक्ट को पेश कर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। हालांकि, इसमें मूल प्रॉडक्ट की विश्वसनीयता और विशेषताओं को बरकरार रखा गया है।”

नई डिफेंडर 90 और 110 दोनों ही बॉडी स्टाइल्स में पांच विभिन्न वैरिएंट्स में पेश की जा रही है; बेस, एस, एसई, एचएसई और फर्स्‍ट एडीशन। साहसी जिगर और कौतुहल से भरे मानसिकता वालों के लिए बनी नई लैंड रोवर डिफेंडर को कई सीटिंग ऑप्शन्स, एक्सेसरी पैक्स और अनेक चुनने लायक फीचर्स के साथ बडे तौर पर कस्टमाइज़ किया जा सकता है। भारत के लिए नई डिफेंडर में 360° सराउन्ड कैमरा, वेड सेन्सिंग, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेन्शन (110 पर स्टैन्डर्ड), स्मार्टफोन पैक, कनेक्टेड नैविगेशन प्रो, ऑफ रोड टायर्स, रेफ्रिजरेटेड कम्पार्टमेंट (वैकल्पिक) के साथ सेंटर कन्सोल और कई अन्य फीचर्स उपलब्ध होंगे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad