लॉक डाउन खुलने से चने की मांग में बढ़त की संभावना - Karobar Today

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 8, 2020

लॉक डाउन खुलने से चने की मांग में बढ़त की संभावना


Chana price trends update



नई दिल्ली। लंबे समय से चला आ रहा लॉक डाउन खुलने से चने की मांग में बढ़ोतरी दर्ज होने और भाव में सुधार आने की संभावना लग रही है। गौरतलब है कि गत सप्ताह चने के भाव में तेजी दर्ज की गई थी। हालांकि सप्ताह के अंत में चने के भाव में फिर से हल्की सी कमजोरी दर्ज की गई थी। चने की बिकवाली कमजोर पड़ गई है और मांग में तेजी आ रही है। इसी से चने के भाव भी मजबूत हो रहे हैं। मंडियों में चना आना कम हो गया है। चने के प्रमुख उत्पादक राज्यों में शुमार राजस्थान में मध्यप्रदेश में 70 से 80% चना नेफेड में जा रहा है। जानकारों के अनुसार मध्य प्रदेश में 2% तीवडा वाले चने की बिक्री को मंजूरी मिल गई है। शायद यह कदम मध्यप्रदेश में चना की खरीद को गति देने के लिए अपनाया गया है।
वर्तमान सीजन में नाफेड कम से कम 17 से 18 लाख टन चना खरीदेगी जबकि उसका लक्ष्य 22 लाख टन से अधिक था। विशेषज्ञों के अनुसार नीचे के भावों​ में चना में खरीद लौटेगी और भाव में सुधार होगा। 2 से 3 सप्ताह का दृष्टिकोण रखकर चने में खरीद फायदे का सौदा साबित हो सकती है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad